May 6, 2016



वाराणसी. यहां एक नाई ने मुंह में कैंची पकड़कर 24 घंटे में 118 लोगों को हेयर कट देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज आंकड़ों के आधार पर यह अपने आप में पहला मामला है। जानिए गिनीज बुक में दर्ज वर्ल्ड रिकॉर्ड को कैसे मिली चुनौती...
- हेयर कटिंग को लेकर गिनीज बुक में कई तरह के रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन मुंह से कैंची पकड़ने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
- 24
घंटे में सबसे ज्यादा हेयर कट करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन के के नबी सालेही के नाम है।
-
नबी ने 4 जून 2011 को एएंडएन स्टाइल हेयर स्टूडियो में लगातार 526 लोगों के बाल काटे थे।
-
सबसे कम समय में हेयर कट करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ओहियो, अमेरिका के रॉबर्टो ए गैंगले के नाम है।
-
रॉबर्टो ने 18 नवंबर 2011 को कुल 49.76 सेकंड में हेयर कट दिया था।
-
इस रिकॉर्ड के लिए उन्होंने ब्रॉडव्यू हाइट्स के मेयर के बाल काटे थे।
ऐसे बनाया अंसार ने रिकॉर्ड
- मोहम्मद अंसार ने 3 मई को शाम 8.15 बजे बाल काटने शुरू किए।
-
उनके सामने 24 घंटे लगातार हेयर कटिंग करने की चुनौती थी।
-
वे 4 मई को रात 9.15 बजे तक हेयर कटिंग करते रहे।
-
इस दौरान उन्होंने 118 लोगों को हेयर कट दिया।
-
अंसार का दावा है कि मुंह से कैंची पकड़कर इतनी देर लगातार बाल काटने का यह पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
-
अंसार ने अपने रिकॉर्ड का वीडियो बनाया है, जिसे वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के पास पुष्टि के लिए भेजेंगे।
-
गिनीज के नियमों के मुताबिक ऐसे रिकॉर्ड्स में हिस्सा लेने वाले को हर 1 घंटे बाद 5 मिनट का ब्रेक लेने की छूट रहती है।
-
अंसार ने ये ब्रेक भी 2-4 घंटे के अंतर से लिए।
इसलिए बनाया रिकॉर्ड
- अंसार ने बताया, "यह रिकॉर्ड मैंने उन दिव्यांगों के लिए बनाया है, जो अपने आप को लाचार समझते हैं।"
-
रिकॉर्ड के दौरान आधी रात में पार्लर में लोगों की संख्या थी, पर सिलेक्टेड लोगों को ही कटिंग के लिए रखा गया।
-
गिनीज बुक की टीम ने अंसार से रिकॉर्ड का अनकट वीडियो मांगा है।
...ये कमी कर सकती हैं रिकॉर्ड से दूर
- स्थानीय निवासी राकेश मल्होत्रा के मुताबिक अंसार की कुछ गलतियां उन्हें रिकॉर्ड से दूर कर सकती हैं।
-
राकेश के मुताबिक अंसार को आब्जर्वर रखना चाहिए था।
-
रिकॉर्ड की लिखित सुचना प्रशासन को देकर मॉनिटरिंग टीम रखवानी चाहिए थी।
-
अगर गिनीज बुक ने इन कमियों को नजरअंदाज किया तो अंसार के नाम यह अनोखा रिकॉर्ड जरूर दर्ज होगा।
सूज गया है मुंह

- इस अनोखे रिकॉर्ड को बनाने के जुनून में अंसार का मुंह सूज गया है।
-
सैलून के मालिक राजेश ने बताया कि रिकॉर्ड की वीडियों रिकॉर्डिंग कराई गई है।
- "
अंसार ने अपने प्रयासों और काशी वासियों के आशीर्वाद से इस मंजिल को पाया है।"

0 comments:

Post a Comment

Design by Shipra